सैफनी में हुई दिनदहाड़े 60 हज़ार की लूट ,सूचना पर पहुंचे एसपी

भास्कर समाचार सेवा

रामपुर। बैंक में पैसे जमा करने जा रहे व्यक्ति से दो बाइक सवारों ने दिनदहाड़े की 60 हज़ार की लूट। सूचना पर पहुंचे एसपी।
बुधवार को सैफ़नी थाना के रहने वाला फरीद पुत्र अब्दुल अजीज बैंक ऑफ बड़ौदा में 60 हज़ार रुपये जमा करने के लिए जा रहा था कि दो बाइक सवारों ने उससे 60 हजार रुपए लूट लिए और शाहबाद की ओर भाग गए पीड़ित फरीद के शोर-शराबे पर लोग इकठ्ठा हो गए उसके बाद फरीद ने थाने जाकर पुलिस को इत्तला दी। घटना दिन में 11:30 बजे की है। सूचना पर एसपी रामपुर अशोक कुमार शुक्ला पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे और कोतवाल शाहबाद अजय कुमार मिश्रा सैफनी पहुंचे और पीड़ित फरीद से बात की एचपी के पूछने पर फरीद ने बताया कि जब वह बैंक ऑफ बड़ौदा सैफनी में पैसे जमा करने के लिए जा रहा था और अंबेडकर मूर्ति से नीचे बैंक की ओर मुड़ा तो तभी एक सफेद रंग की टी वी एस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मुझे रोक लिया और जेब में रखे 60 हजार रुपए लूटकर भाग गए । सैफनी पहुंचे एसपी कुमार शुक्ला पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार पांडे थाना प्रभारी से अपनी धर्मेंद्र सिंह सोलंकी कोतवाल शाहबाद अजय कुमार मिश्रा ने घटनास्थल का मुआयना किया लोगों से बात की। पीड़ित फरीद की तहरीर पर सैफनी थाने में दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सेफनी चौराहे पर पुलिस की ड्यूटी रहती है ऐसे में दिनदहाड़े व भीड़ भाड़ वाली जगह हुई लूट की चर्चा पूरे क्षेत्र में लोगों की जुबान पर है और सुरक्षा व्यवस्था पर लोग सवालिया निशान लगा रहे हैं । एसपी रामपुर ने बताया की पुलिस की टीमें लगा दी गई है काबिंग चल रही है। बहुत जल्दी खुलासा कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...