
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर। 70 वर्षीय वृद्ध 19 वर्ष की युवती से निकाह करने के लिए महीनों से दबाव बना रहा था। लेकिन युवती द्वारा इनकार करने पर वह आग बबूला हो उठा और युवकी पर हमला बोल दिया। मारपीट के साथ ही, अश्लीलता करते हुए उसने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़िता ने मामले की लिखित शिकायत थाने में दी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।















