चार बदमाशों की 78 लाख की संपत्ति कुर्क

भास्कर समाचार सेवा

मथुरा(कोसीकलां)। थाना क्षेत्र में लगातार पुलिस प्रशासन अपराधियों को अपना निशाना बना रहा है। यहां पुलिस एक के बाद एक अपराधियों के खिलाफ कहीं मुठभेड तो कहीं संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही कर रही है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत चार आरोपियों की 78 लाख रुपये की चल व अचल संपत्ति कुर्क की है। शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव नगला उटावर में पुलिस ने गिरोह बनाकर आर्थिक लाभ हेतु अवैध संपत्ति अर्जित कर अचल संपत्ति बनाने वाले मुब्बा उर्फ मुबारिक पुत्र कल्लू, आरिफ पुत्र याकूब, कंजर पुत्र फूलसिंह, भोली पुत्र फूलसिंह की 78 लाख रुपये की संपत्ति को उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी द्वारा उनके घरों पर सरकारी नोटिस शिला पट्टिका के रूप में चस्पा कर कुर्क की कार्रवाई की गयी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुुमार ने बताया कि अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्क की कार्रवाई से पहले विधिवत मुनादी भी कराई गई। चारों आरोपित हथियार तस्करी के मामले में बांछित चल रहे थे। ऐसा इसीलिए किया जा रहा है कि जिससे आम नागरिक सुकून व शांति का माहौल महसूस कर सकें। बदमाशों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए गांव में लोगों की भीड भी जुटी। पुलिस ने सभी से कहा कि बदमाशों के खिलाफ ऐसे ही कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसमें ग्रामीणों को अपना सकारात्मक सहयोग भी देना होगा।

खबरें और भी हैं...