
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के तत्वधान में सेव लाइफ संस्था के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का यशराज हॉस्पिटल मैं कैंप लगाया गया ।जिसमें 90 लोगों ने रक्त दान देकर सेवा दान कमाया । कार्यक्रम का शुभारंभ उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा दान है जो लोगों के जीवन बचाने में काम करता है । हम सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए ताकि किसी की जान बच सके दौरान कैंप संचालकों ने रक्तदान रक्त दान दाताओं को प्रमाण देकर सम्मानित किया। इस दौरान रक्तदान दाता लोकेश कौशिक ने बताया कि वह पिछले काफी दिनों से करीब 18 बार रक्तदान कर चुके हैं । उनका मानना है कि रक्तदान एक समाज सेवा है जो लोगों के जीवन में बचाने में काम आती है। इस दौरान लोकेश कौशिक नितिन जैन निखिल सिंघल, अंकित मिश्रा संस्कृति सैनी चंचल गुप्ता सपना तिवारी सत्य तिवारी समाजसेवी सूरज सैनी राजीव राघव यश जैन आदि का सहयोग रहा।














