
सनी देओल परदे पर भले ही आयरन मैंन बने नज़र आते हों, लेकिन उनका दिल बड़ा सॉफ्ट है. खासकर अपने फीमेल को-स्टार्स को लेकर सनी पाजी काफी सॉफ्ट हो जाते हैं .सनी देओल की इश्किया फेहरिस्त को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि भले ही परदे पर और कभी-कभी निजी ज़िन्दगी में भी उनके विरोधी पाजी के ढाई किलो के हाथ से खौफ खाते हों लेकिन अभिनेत्रियाँ तो इसमें खुद को सेफ फील करती हैं. इसी चाहत के कारण एक बार डिंपल कपाडिया और रवीना टंडन आपस में भी भिड गई और सनी पाजी के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई .
अक्षय कुमार के हाथों बेवफाई का दर्द पाने के बाद रवीना टंडन बुरी तरह टूट चुकी थी .ऐसे समय में सनी देओल ने रवीना के टूटे दिल के लिए मरहम का काम किया .रवीना और सनी देओल उन दिनों फिल्म ‘जिद्दी’ में काम कर रहे थे .शूटिंग के दौरान रवीना का गम बांटते-बांटते सनी देओल का दिल रवीना के लिए मचल उठा और एक नयी प्रेम कहानी शुरू हो गयी .जल्द ही ये जोड़ा फिल्मों से बाहर भी साथ-साथ नजर आने लगा.
सनी पाजी उन दिनों डिंपल कपाडिया के साथ रिलेशन में थे .जैसे ही ये खबर डिंपल कपाडिया के पास पहुँची वो आगबबूला हो उठी .एक दिन जब सनी और रवीना शूटिंग कर रहे थे तब अचानक डिंपल ‘जिद्दी’ के सेट पर पहुँच गयी .रवीना और सनी को आपस में बातें करते देख डिम्पल का पारा चढ़ गया और उन्होंने एक जोरदार थप्पड़ रवीना को रसीद कर दिया. सनी पाजी ने किसी तरह डिंपल को समझा-बुझाकर सेट से घर रवाना किया.
यहाँ ये जानना दिलचस्प होगा कि बाद में डिंपल ने अक्षय और रवीना के बीच शांतिदूत का काम कर दोनों के झगड़ों को सुलझाया था लेकिन बाद में रवीना और अक्षय हमेशा के लिए अलग हो गए .जिस अक्षय कुमार को रवीना से मिलाने के लिए डिंपल शांतिदूत का काम कर रही थी वही अक्षय आज डिंपल के दामाद हैं.













