
फिल्म “नागिन’ से बॉलीवुड के परदे पर ८० के दशक में तहलका मचानेवाली अभिनेत्री रीना रॉय अब ६१ साल की हो चुकी हैं और आज वो गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं | उन्हें देखने के बाद आपका दिल टूट जायेगा | 80 के दशक में रीना रॉय की खूबसूरती के दीवाने रहे लोगो ने अब रीना की एक तस्वीर को एक फंक्शन के दौरान देखा तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था |
१९७२ से लेकर १९८५ तक उन्होंने कई फिल्मों में लीड रोल किया जिसमे राजकुमार कोहली के निर्देशन में बनी “नागिन’ ने उन्हें काफी नाम दिलाया | १९९८ में उन्हें फिल्म फेयर का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिला | रीना रॉय एक मुल्सिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं पहले लोग उन्हें सायरा अली के नाम से जानते थे |

१९८३ में फिल्म छोड़ उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली जो बाद में तलाक में बदल गयी | उनकी एक लड़की भी हैं | साल १९९३ में उन्होंने फिर से फिल्मों में वापसी कर ली जिस फिल्म का नाम था “आदमी खिलौना हैं” |
रीना की आखिरी फिल्म थीं ‘रिफ्यूजी’ जो साल २००० में आयी थीं इसके बाद वो ‘इना मिना दिखा’ टीवी सीरियल में नज़र आयी थीं जो उनकी बहन बरखा ने बनायीं थीं | उन्होंने साल २००४ में कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था |

फिल्म ‘नागिन’ के लिए उन्हें ‘फिल्म फेयर की बेस्ट एक्ट्रेस से नवाज़ा गया उसके बाद १९८० में आयी फिल्म ‘आशा’ के लिए भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला | वैसे रीना रॉय की जोड़ी शत्रुघ्न सिन्हा और सुनील दत्त के साथ काफी पसंद की गयी हैं |
शादी के बाद लंदन में रहने और फिर पारिवारिक कारणों के चलते पाकिस्तान में कुछ समय तक रहने के बाद रीना अब इंडिया में गुमनामी की ज़िंदगी जी रही हैं।













