
लखनऊ: (आरएनएस)आशियाना थाना क्षेत्र में रह रहे युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर युवती संग यौन शोषण कर शादी से इंकार कर दिया. जिस पर पीड़िता ने अपने परिजनों को जानकारी दी. पीड़िता की मां ने आशियाना थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है.
यौन शोषण कर अत्यधिक दहेज की मांग
मुलरूप से जनपद उन्नाव के रहने वाले रामबरन वर्मा अपने परिवार संग आशियाना में रहते है. पीड़िता की मां ने रामबरन के बेटे आशीष वर्मा पर आरोप लगाते हुए बताया की लॉकडाउन के पूर्व उनकी बेटी की शादी की बात आरोपी से हुई थी. जिसपर आरोपी ने उनकी बेटी को शादी का आश्वासन दे मुलाकात करने लगा. इस दौरान यौन शोषण कर डाला. अब अत्यधिक दहेज की मांग कर शादी से इंकार कर रहा है. इस बात से आहत हो युवती ने अपने संग हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी अपनी मां को दी. बेटी से जानकारी होने पर पीड़िता ने अपनी बेटी संग स्थानीय थाना आशियाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है.
पीड़िता ने स्थानीय थाने पर की लिखित शिकायत
पीड़िता की मां ने आशियाना थाना पहुंचकर लिखित शिकायत की है. पुलिस पीड़िता की शिकायत पर जांच में जुटी है. वही आशियाना पुलिस का कहना है की एक शिकायती पत्र आया है. जिसमें यौन शोषण करने के बाद अत्यधिक दहेज की मांग की गई है. अत्यधिक दहेज ना दे पाने पर शादी से इनकार किया गया है. फिलहाल इस मामले पर जांच की जा रही है. जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.












