
–
मैनपुरी – एसपी अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में औंछा पुलिस ने सीओ कुरावली दद्न प्रसाद गाॅड के कुशल नेतृत्व में मुखविर की सूचना पर न0 केहरी मोड़ के निकट से दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे और कारतूस, किसी वारदात में लूटे गए जेवरात व चोरी की बाइक बरामद की है। पकड़े गए दोनो लुटेरे थाना कुरावली क्षेत्र के रहने वाले हैं।
इंस्पेक्टर जगदत्त सिंह ने मुखविर की सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट करने वाले दो बदमाश नगला केहरी मोड़ के पास हैं। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। जिस पर इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के साथ न0 केहरी मोड़ पर पहुंचे। घेराबंदी कर वहां मौजूद लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने दो तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए तथा लूट की किसी वारदात में लूटी एक अंगूठी और झाले भी बरामद हुए। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम पंकज कुमार पुत्र केदार सिंह और विकास कुमार पुत्र उजवीर सिंह निवासी गांव न0 नंदे थाना कुरावली बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि लुटेरों के पास बरामद बाइक शहर से चोरी की गई थी। पकड़े गए अपराधियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
शातिर बदमाश है विकास
थाना पुलिस के अनुसार पकड़ा गया विकास कुमार बेहद शातिर अपराधी है। उस पर जिला एटा में लगभग सात मामले वहीं औंछा थाने में चार मामले संगीन धाराओं में दर्ज हैं। पकड़े गए लुटेरे के दूसरे साथी पंकज कुमार पर भी औंछा थाने में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।












