सिर कटी अज्ञात महिला की मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा


प्रवीण पाण्डेय
मैनपुरी – थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला अलाई में कुएं से बरामद अज्ञात महिला की सिर कटी लाश की मर्डर मिस्ट्री का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला के कत्ल को अंजाम देने वाले हत्यारे पति को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूरा मामला है थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला अलाई में विगत 23 नबम्बर को खेत में बने कुएं से अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद हुई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया तो निकल कर सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति सोनल निवासी नगला अलाई ने शराब के नशे में की थी। मृतक महिला का नाम शिवानी उर्फ पिंकी सामने आया है। पुलिस पूछताछ में हत्याभियुक्त ने अपने किये गए जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि शिवकिशोर जो कि राज मिस्त्री का काम करता था शिवकिशोर का उसके घर आना जाना था। शिवकिशोर की  पहली पत्नी की मौत हो चुकी है।

शिवकिशोर की दूसरी शादी शिवानी उर्फ पिंकी से हुई थी जो कि शिव किशोर से उम्र में आधी थी। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त सोनल ने बताया कि शिवानी और उसकी नजदीकियां बढ़ी और दोनों में बात चीत शुरू हो गई उसकी शादी नहीं हुई थी  शिवानी और वह करीब ढाई साल पहले दोनों गुजरात भाग गए।परिजनों के एतराज करने पर वह शिवानी के साथ नोयडा रहे लगा।दीपावली को शिवानी उसकी माँ के साथ गांव नगला अलाई आ गई।और वह भी चार दिन बाद गांव आ गया हत्याअभियुक्त ने बताया की।

वह शराब पीने का आदि है इससे उसकी पत्नी शिवानी बहुत दुखी रहती थी।हत्याभियुक्त ने बताया विगत 17 नंबम्बर को उनके माँ बाप उसके मौसा के घर जागरण में गए थे।घर  पर वह और उसकी पत्नी शिवानी ही थे। शराब के नशे में वह घर आया तो शिवानी और उसकी कहासुनी हो गई। इतने में शिवानी ने कहा कि वह फाँसी लगा लेगी इतने में उसने शिवानी के गले में साड़ी डाल दी और वह मर गई।वह घबरा गया और अपने आप को बचाने के लिए उसने शिवानी के शव को गांव के बाहर खेतों में स्थित कुएं में शिवानी के शव को गर्दन काट के डाल दिया।और गर्दन वहीं रजबाहा में डाल दी थी और वह नोयडा चला गया जिससे किसी को पता न चले।हत्याभियुक्त सोनल की निशानदेही पर  मृतका शिवानी का कटा हुआ सिर, साड़ी ब्लाउज कपड़े आदि और आलाकत्ल आरी ब्लेड बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...