मैनपुरी पुलिस ने अभियान चलाकर वाहन चोरों पर पुलिस ने कसा शिकंजा


– जिले के विभिन्न थानों में कसा चोरों पर शिकंजा
– 69 बाइकें और एक मारुति कार बरामद की एवं 26 वाहन चोर पकड़े
प्रवीण पाण्डेय
मैनपुरी- बीते दिन जिला की पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ अभियान चलाकर उनपर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 26 चोर गिरफ्तार किए। विभिन्न थाना क्षेत्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई। पकड़े गए चोरों की निशानदेही पर 69 बाइकें और एक मारुति कार बरामद की गई। जिला के इतिहास में यह सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस लाइन के सभागार में इस सफलता का खुलासा किया गया। एसपी ने बरामदगी में बेहतर काम करने वाले किशनी और कोतवाली की पुलिस को दस-दस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। 11 थानों की पुलिस ने मिलकर वाहनों की बरामदगी की।

पुलिस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अविनाश पांडेय ने इस सफलता का खुलासा करते हुए वताया कि जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ गया था। इसके लिए उन्होंने अलग से सभी थानेदारों की बैठक ली और पुलिस टीमें लगाकर वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए लगाया। जिला के 11 थानों की पुलिस को सफलता मिली और इन थानों की पुलिस ने 69 चोरी की बाइकें बरामद कर ली। इन बाइकों को चुराने वाले 26 चोर गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद की गई बाइकें अधिकांश बिना नंबर और फर्जी इंजन, चेसिस नंबर की हैं। यह हाईस्पीड बाइकें चोरी करने के बाद चोर लूट, छिनैती की घटनाओं में प्रयोग कर रहे थे। एसपी के निर्देश पर वाहनों के नंबर डीसीआरबी कार्यालय कलक्ट्रेट में रखवाए गए हैं ताकि संबंधित वाहन मालिक इनकी पहचान कर सके। कुछ बाइकें अन्य जनपदों से भी चुराई गई हैं।


11 थानों की पुलिस की बरामदगी और पकड़े गए आरोपी
कोतवाली सदर पुलिस ने सुमित पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला कीरत गोला बाजार, सिराज पुत्र हबीउर्रहमान निवासी मोहल्ला छपट्टी सिंह गन हाउस वाली गली, चंद्रेश पुत्र रोशनलाल निवासी मोहल्ला मोहम्मद सईद कस्बा भोगांव के कब्जे से 2 पल्सर, 7 स्प्लेंडर, 2 प्लेटिना, 2 पैसन, 1 डिस्कवर कुल 14 बाइके वरामद की है। वहीं बेवर पुलिस ने भानुप्रताप पुत्र राजकुमार कश्यप निवासी रामपुर सैदपुर, कौशलेंद्र पुत्र अतर सिंह लोधी निवासी अमरपुर, सज्जन पुत्र मधुपाल निवासी श्यामपुर भटपुरा बेवर, फरार अपराधी रवीश पुत्र रघुनंदन निवासी खदैया बेवर के कब्जे से 2 अपाचे, एक हीरो डीलक्स, एक पल्सर, एक स्टार स्पोर्ट बाइकें वरामद की है। तथा दन्नाहार पुलिस ने अवकेश उर्फ बब्बन पुत्र इनाम सिंह निवासी नगला कुंजी थाना दन्नाहार, फरार आरोपी सिंकू व लालू के कब्जे से दो पैसन, एक स्प्लिेंडर, एक पल्सर, एक डिस्कवर, एक मारुति 800 कार कुल छह वाहन वरामद किए है। व एलाऊ पुलिस ने आयुष उर्फ गोलू पुत्र ओमप्रकाश निवासी गांव मंछना, शिवम पुत्र जबर सिंह बहेलिया निवासी गांव नगला कैल के कब्जे से दो स्प्लेंडर, एक बुलट, एक पैसन कुल चार बाइकें वरामद की है।

किशनी पुलिस ने सुजीत उर्फ जीता पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी नगला अखे, राहुल और विजय पुत्र प्रेम बाबू निवासी ग्राम फरेंजी जगराम, जितेंद्र पुत्र रामविलास निवासी ग्राम फरेंजी, मनोज उर्फ गुरुदेव पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मईखेड़ा कुर्रा, मनीष पुत्र जगदीश पाल निवासी बखतपुर एलाऊ। फरार आरोपी प्रदीप उर्फ कोच्चि पुत्र बहादुर सिंह यादव निवासी नगला अखे के कब्जे से दो पैंसन, पांच स्प्लेंडर, एक बुलट, एक डीलक्स, एक प्लेटिना, एक फ्रीडम, एक यामा एफजेड कुल 12 बाइकें वरामद की है।

कुरावली पुलिस ने नन्हे पुत्र महबूब निवासी दिवरई गेट कौआटोला कुरावली के कब्जे से दो स्प्लेंडर, एक पैसन, एक अपाचे व अन्य बाइक सहित कुल पांच बाइकें वरामद की है। व घिरोर पुलिस ने कामरान अली पुत्र अफसर अली निवासी नई बस्ती कस्बा घिरोर। फरार आरोपी मुजाहिद पुत्र अयूब खान निवासी नई बस्ती कस्बा घिरोर के कब्जे से दो डीलक्स, एक स्प्लेंडर, एक सीबीजेड, एक डिस्कवर व एक सुजुकी सहित छह वाहन वरामद किए है। औंछा पुलिस ने विकास पुत्र उजवीर निवासी नगला नंदे थाना कुरावली, पंकज पुत्र केदार निवासी नगला नंदे कुरावली, रवि उर्फ उमेश ग्राम देवपुरा औंछा के कब्जे से एक अपाचे, एक स्प्लेंडर, एक पैसन कुल तीन बाइकें वरामद की है। करहल पुलिस ने प्रेमचंद्र पुत्र लोचन निवासी नगला बदा, बृजेश पुत्र रविंद्र सिंह निवासी ममसीरपुर, चंद्रपाल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी कौंतपुर के कब्जे से दो स्प्लिेंडर, दो पैसन, एक डीलक्स, एक अपाचे कुल छह वाहन वरामद किए है। कुर्रा पुलिस ने सुनील उर्फ अजय पुत्र कायम सिंह निवासी नगला सुखी के कब्जे से दो स्प्लेंडर, एक पल्सर, एक डिस्कवर कुल चार वाहन वरामद किए है। बरनाहल पुलिस ने वीकेश यादव पुत्र श्यामवीर निवासी सलूकनगर कस्बा बरनाहल, हसीन खां उर्फ गट्ट पुत्र रहीश निवासी डेरा बंजारा, नौनामई बरनाहल के कब्जे से दो पल्सर, एक पैसन, एक स्प्लिेंडर, एक डीलक्स कुल पांच वाहन वरामद किए है।

खबरें और भी हैं...