
शहजाद अंसारी
बिजनौर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना नगीना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। पुलिस ने आरोपी का संबन्धित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध नगीना पुलिस की कार्रवाही लगातार जारी है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को लालसराय चैकी इंचार्ज योगेश कुमार ने अपनी टीम के उप निरीक्षक सुभाष धनकड़, सिपाही प्रमोद कुमार व मोहित कुमार को साथ लेकर मुनीम चैक के पास से एक अधेड व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम निसार पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मोहल्ला लालसराय थाना नगीना बताया। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की धारा में चालान कर जेल भेज दिया है। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने इस संबन्ध में बताया कि आरोपी निसार चरस के अवैध कारोबार की तस्करी करता है जिसे आज पुलिस ने रंगे हाथ पकडा है। कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे ने चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी या तो अपराध छोडकर सामान्य जीवन जीना शुरु कर दें नही तो पुलिस गिरफ्त में आने पर अपराधी को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।












