वाराणसी : दो माह बाद मुरीदपुर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, सगे भतीजों पर किया था कुल्हाड़ी से वार


भास्कर ब्यूरो वाराणसीचौबेपुर थाना क्षेत्र के मुरीदपुर हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रविवार की सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।हत्याकांड के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की लेकिन हत्याआरोपित पुलिस के हत्थे नही चढ़ सका था।पुलिस द्वारा हत्याआरोपित को गिरफ्तार न कर पाने को लेकर उस समय चौबेपुर पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। लगभग दो माह जिस प्रकार नाटकीय घटनाक्रम मे हत्यारोपी को पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार किया    उस कार्यप्रणाली पर लोगो के बीच तरह तरह की चर्चा है।हत्या आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी हत्याकाँड का खुलासा न करने पर भी लोग सवाल खड़े कर रहे हैं।

 उल्लेखनीय है मुरीदपुर के विनय चौबे उर्किफ लल्लू चौबे ने 17 अक्टूबर की रात घर में सोये अपने दो सगे भतीजे अमन ऊर्फ सूरज चौबे (17वर्ष) व बादल चौबे (14वर्ष) की  कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें बीएचयू ट्रामा सेंटर में अमन ऊर्फ सूरज चौबे की मौत हो गई थी।वहीं छोटा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया था।

उस मामले में मृतक के पिता जय प्रकाश चौबे ने अपने छोटे भाई विनय चौबे व उनकी पत्नी के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कराया था।हत्या के बाद मौके से ही आरोपी विनय चौबे की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन घटना के बाद से ही विनय चौबे पति फरार चल रहा था। चौबेपुर पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह चौबेपुर थानाध्यक्ष को मुखबिर ने सूचना दी कि हत्यारोपित अपने घर के बाहर खड़ा है तभी पुलिस पहुंच कर उसे  गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...