
वाराणसी,जौनपुर और आजमगढ़ के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
गांव-गांव घूम कर गरीबों का कराते हैं धर्म परिवर्तन!
रामअवतार उपाध्याय प्रभारी
आजमगढ़ धर्म परिवर्तन को लेकर हर सरकार की जमकर किरकिरी होती आई है वही योगी सरकार मैं धर्म परिवर्तन को लेकर काफी शक्ति बढ़ती गई थी लेकिन उसके बाद भी धर्म परिवर्तन रुकने के बजाय तेजी से बढ़ता ही जा रहा है मंगलवार को जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने लालच देकर लोगों का धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दीदारगंज के थाना प्रभारी बताया कि तीन लोगों के खिलाफ ‘उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार डीह कैथौली गांव के लोगों ने बताया कि गांव के त्रिभुवन यादव के घर रविवार सुबह से दर्जनों लोग जुटे थे। वहां ईसाई धर्म के तीन प्रचारक बाहर से आए थे। उन्होंने बताया कि धर्म परिवर्तन को लेकर प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी बीच गांव के अशोक यादव ने पुलिस के पास इस संबंध में शिकायत की। अशोक यादव की तहरीर पर पुलिस ने लालच देकर धर्म परिर्वतन कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर तीनों धर्म प्रचारकों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी जौनपुर निवासी बालचंद जायसवार, वाराणसी निवासी गोपाल प्रजापति और आजमगढ़ निवासी नीरज कुमार के रूप में की गई है।












