
– रात्रि में ससुरालियों ने हत्या करके बोरवेल के गढड़े में शव जला दिया था
मैनपुरी- थाना बरनाहल क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान में ससुरालियों द्वारा विवाहिता की हत्या करके उसके शव को बोरवेल के गढड़े में डालकर जला दिया गया था। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अधजला शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता ने थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रिपोर्ट में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव सुंदरपुर निवासी पंचीलाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री पप्पी की शादी लॉकडाउन के दौरान 17 जून 2020 को थाना बरनाहल क्षेत्र के मोहल्ला जाटवान निवासी अमित कुमार से की थी। बीते 5 जनवरी की रात्रि ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव गांव स्थित बोरवेल में रखकर जला दिया था। और फरार हो गए थे। पुलिस और दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद अधजला शव बोरवेल से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतका के पिता पंचीलाल ने पति अमित कुमार, ससुर कुंवर पाल पुत्र मुंशीलाल, सास मंजू देवी और देवर सुमित पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मित कुमार और उसके पिता कुंवरपाल पुत्र मुंशीलाल के विरुद्ध दर्ज कराई थी। एसपी अविनाश पाण्डेय के निर्देशन में बरनाहल थाना इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह पुलिसवल के साथ मुखविर की सूचना पर दविश देकर दहेज हत्यारोपी अमित और कुंवरपाल को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हे लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।












