उन्नाव : महिला की चाकूओ से गोद कर हत्या, दो सगे भतीजे सहित चार लोग गिरफतार

हसनगंज उन्नाव।
घर में सो रही महिला की चाकूओ से गोद कर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के दो सगे भतीजे सहित मुम्बाई गये चार लोगो को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुट गयी है।जिससे गिरफ्तार किये गए युवको में हत्या के खुलासे के पुलिस नजदीक पहुंच गई है।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अप्रवसीय बाबूलाल की 40 वर्षीय पत्नी रामदुलारी कि बुधवार रात घर में सोते समय चाकू से अज्ञात युवक ने घायल कर दिया था जिससे ईलाज के दौरान की मौत हो गई थी तथा बीच बचाव कर रही मृतका की मां जुगुनदेई को भी चाकुओ से घायल कर दिया है। जिसकी अस्पताल हालत नाजुक होने कानपुर हैलट में जिंदगी मौत से जूझ रही है।पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर दी थी पत्नी की मौत की सूचना पर मस्कट से पति बाबू लाल आकर शनिवार देर शाम दो सगे भतीजोे पर हत्या का आरोप लगा कर नामजद तहरीर दी।जिस पर हत्या का मुख्य आरोपी मृतका के परिवार का अरुण व रवि व चार दोस्तो को मुम्ब ई से रात में उन्नाव स्टेशन से कुशीनगर एक्सप्रेस से उतरते समय गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बंध में कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर पर परिवार के सगे भतीजे व अन्य को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।जिससे कोई निर्दोष जेल न जा सके।हत्या मे मुख्य हत्यारो को जेल भेजा जाएगा।

खबरें और भी हैं...