सगे भाई ने भाई की गर्दन काट कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

-सिकरीगंज इलाके के बारीगांव का मामला -हत्यारोपी कुछ दिन पहले ही जेल से था छूटा -11 साल पहले पिता की हत्या कर खेत में गाड़ दिया था-मृतक के तहरीर पर उसके खिलाफ दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा 

गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई। जहां के बारीगांव में बीती रात शराब के नशे में पैसे के लेनदेन की बात को लेकर हुए विवाद में सगे भाई ने भाई की गर्दन काटकर निर्मम हत्या कर दी। शराब की लत ने इस परिवार को तबाह कर दिया। पिता की हत्या के आरोप में जेल से कुछ दिन पहले ही हत्यारोपी छूटा था। और मृतक ही मुकदमे का वादी था। शराब पिने की लत ने इस परिवार का सब कुछ खत्म कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और महज कुछ ही घंटे में हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। 


सिकरीगंज संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बारीगांव के रहने वाले बालेंद्र चार भाई है। पूरा परिवार शराब पीने का आदी है। 5 साल पहले एक भाई बबलू सिंह शराब के नशे में नदी में कूदकर जान दे दी थी। बचे तीन भाई घर पर ही रहते थे। 11 साल पहले खेत बेचने से मना कर देने पर सोनू सिंह व इंस्पेक्टर सिंह उर्फ़ दीप नारायण सिंह ने अपने पिता नित्यानन्द की हत्या कर शव खेत में गाड़ दिया था। तो उस समय बड़े बालेंद्र सिंह ने ही भाईयों के खिलाफ पिता की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद से ही दोनो जेल में बंद थे और अभी कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छुटे थे। पिता की हत्या के बाद सभी भाईयों ने अपना सारा खेत बेचकर दारू की लत के शिकार हो गए। दो की शादी भी हुई तो इनकी पत्नियां इन्हें इनके हाल पर छोड़ कर मायके चली गई। गांव में एक मकान बचा हुआ था। उसको भी सोनू सिंह और इंस्पेक्टर सिंह ने एक हफ्ता पहले बेच दिया।

घर में हिस्से और कुछ रुपये पैसा को लेकर भाइयों में विवाद चल रहा था। एक भाई इंस्पेक्टर सिंह दो दिन से अपनी बहन के यहां गया हुआ था। शनिवार की बीती रात घर पर बलेन्दर सिंह व सोनू सिंह अकेले ही थे। पड़ोसियों ने बताया कि दारू पीकर रोजाना विवाद करते थे। बीती रात भी नशे की हालत में बवाल कर रहे थे। इसी विवाद में छोटे भाई सोनू ने अपने बड़े भाई बलेन्दर सिंह की कुल्हाड़ी से गर्दन को काटकर मौत के घाट उतार दिया। सिकरीगंज पुलिस ने गाँव के चौकीदार करिया पुत्र बितानु से प्रार्थना पत्र ले कर आरोपी सोनू सिंह के खिलाफ अपराध संख्या 302 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी कर रही है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का सी ओ खजनी योगेन्द्र नारायण कृष्ण ने निरीक्षण कर स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिए। 

खबरें और भी हैं...