लखनऊ : महिला कर्मचारी से बलात्कार के आरोपी गारमेंट फैक्ट्री मालिक को पुलिस ने पकड़ा

लखनऊ।  विकासनगर पुलिस ने आज अपनी फैक्ट्री की महिला कर्मचारी से दुराचार कर उसे धमकाने वाले फैक्ट्री के मालिक शाहपुर कंधरापुर आजमगढ़ निवासी मंज़र मिर्जा को गिरफ्तार कर लिया है ।

गिरफ्तार किए गए मंजर मिर्जा की विकास नगर क्षेत्र में स्थित रिंग रोड पर ब्लू मिनसी ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के नाम से गारमेंट्स फैक्ट्री है। अपनी फैक्ट्री में मंज़र मिर्जा द्वारा अपनी एक महिला कर्मचारी के साथ उसे शादी का झांसा देकर दुराचार किया गया था । गिरफ्तार किए गए मंज़र मिर्जा पर आरोप है कि उसने अपनी महिला कर्मचारी के साथ न सिर्फ बलात्कार किया बल्कि उसे मुंह बंद रखने के लिए कई बार धमकाया भी था। मंज़र मिर्जा के खिलाफ काकोरी थाने में महिला द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था परंतु घटनास्थल विकास नगर थाना क्षेत्र में होने की वजह से मुकदमे की विवेचना विकास नगर पुलिस द्वारा की गई और आज महिला के साथ दुराचार कर उसे धमकाने के आरोपी मंज़र मिर्ज़ा को गिरफ्तार कर लिया गया। 

खबरें और भी हैं...