दन्नाहार पुलिस ने वन्य जीव का मांस बेचने जा रहे तस्कर को दबोचा


मैनपुरी। पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशन व सीओ सिटी अभय नरायन राय और दन्नाहार इंस्पेक्टर ओमहरि बाजपेई के कुशल नेतृत्व में दन्नाहार पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था में सुधार के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर बाइक पर वन्य जीव का मांस लादकर तस्करी करके बेचने के लिए जा रहे युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र ने पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर करहल रोड पर दविश दी तो एक व्यक्ति बाइक पर थैला टांगकर ले जाता हुआ मिला। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। पूछतांछ में उसने अपना नाम रुपसिंह पुत्र साहब सिंह निवासी कोटरा थाना नगला खंगर जिला फिरोजावाद बताया है। इंस्पेक्टर आमेहरि वाजपेई ने बताया कि पकड़ा गया युवक मांस को तस्करी करके फिरोजावाद बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने जिसे लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।

अवैध बंदूक तथा अवैध राइफल सहित एक गिरफ्तार
बेवर/मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत सीओ भोगांव अमर बहादुर सिंह कुशल नेतृत्व में बेवर थाना प्रभारी जसवीर सिंह सिरोही के द्वारा सह पुलिसकर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि अपराधियों पर सघन एवं कड़ी कार्रवाई की जाये। जिसके अंतर्गत टोडरपुर चैकी इंचार्ज राजकुमार गोस्वामी एवं एस.एस.आई. सुनील कुमार भारद्वाज ने मुखबिर की सूचना के मुताबिक मनीष कुमार अवस्थी पुत्र जीवालाल निवासी आनंदपुर थाना बेवर को अवैध डबल बैरल बन्दूक 12 बोर तथा अवैध 315 बोर राइफल तथा दो जीवित कारतूसांे के सहित धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के जुर्म से कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजा।

खबरें और भी हैं...