
-आक्रोशित ग्रामीणों ने कुशीनगर लखनऊ रोड पर लगाया जाम
–
-एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ परिजनों ने दिया तहरीर
गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र माड़ापार फरेन नाले में एक युवक की शनिवार की सुबह शव दिखाई दिया ।जिसकी पहचान माड़ापार निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतन 42 वर्ष के रूप में हुई ।सूचना पाकर मौके पर पहुचे परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर बाद घर से निकले थे।शाम को जब वापस नही आये तो काफी खोजबीन किया लेकिन नही मिले और शनिवार की सुबह शव नाले से बरामद हुआ है।
घटना की सूचना पर मौके चौकी प्रभारी जगदीशपुर अश्वनी तिवारी पहुचकर परिजनों को समझाने बुझाने लगे इसी बीच आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों संग कुशीनगर लखनऊ फोरलेन बाईपास पर लगभग साढ़े नौ बजे जाम लगा दिए ।मौके पर भाजपा नेता दीपक कुमार सिंह दीपू ,हिन्दू वाहिनी के जिला प्रभारी आनंद शाही व खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन मौके पर पहुच गए ।
परिजनों ने खोराबार पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि फोरलेन के किनारे एक पीपर्टी डीलर जमीन कब्जा कर लिया है और पूरा पैसा नही दिया है। इसी से आहत जितेंद्र उर्फ जितन ने आत्म हत्या कर लिया है।खोराबार इंस्पेक्टर व चौकी प्रभारी के द्वारा कार्यवाही के आश्वासन पर शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।












