हथियार सहित सांसद उम्मीदवार को नेपाल पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुपईडीहा/बहराइच। नेपाल पुलिस ने बैद्य गुट माओवादी क्रांतिकारी पार्टी के एक केंद्रीय नेता को राप्ती सोनारी -5 जबलपुर से हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसी गांव के निवासी 68 वर्षीय ऋषि राम थारू को आज सुबह लगभग 9 बजे क्षेत्र के पुलिस कार्यालय धामपुर के सहायक निरीक्षक प्रभारी फतेह सिंह थारू के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी के दौरान एक अत्याधुनिक हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उनके घर से दो भरी हुई बंदूकें, उनके बेटे ओमप्रकाश थारू के घर से एक बारबोर बंदूक, और उनके भाई लाल बहादुर थारू के घर से एक कट्टा पिस्तौल बरामद किया है साथ ही 1 किलो बारूद, बडेल के 10 दांत, चीतल के 4 दांत और प्रतिबंधित पंछी के पंख मिले। गिरफ्तार थारू ने बिक्रम सम्बत 2074 साल के चुनाव में देशभक्त जनगणतान्त्रिक मोर्चा से चुनाव लड़ा था। वह गांव के मुखिया भी रह चुके है और बांके जिले से सांसद पद के उम्मीदवार भी थे। धामपुर स्थित पुलिस कॉन्स्टेबल तेजेंद्र सिंह के मुताबिक, फरार लाल बहादुर और ओम प्रकाश की तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...