आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को महोबा पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

महोबा. पुलिस अधीक्षक महोबा अरूण कुमार श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में अराजक तत्वो/सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालो के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत प्र0नि0 कोतवाली महोबा श्री अनूप कुमार दुबे मय हमराहियान के मोहल्ला भटीपुरा से 01 नफर अभियुक्त अफाक पुत्र मुस्ताक अहमद उम्र 28 वर्ष, निवासी राठौर आटा चक्की के पास मु0 भटीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद महोबा, को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना हाजा पर मु0अ0सं0 191/2021 धारा 295क/153क/504/506 भादवि व 67 आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
अफाक पुत्र मुस्ताक अहमद उम्र 28 वर्ष, निवासी राठौर आटा चक्की के पास मु0 भटीपुरा कोतवाली नगर जनपद महोबा ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

  1. प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार दुबे
  2. का0 अजीत सिंह
  3. का0 राहुल कुमार
  4. महिला का0 राधिका
  5. महिला का0 मधू देवी

खबरें और भी हैं...