
जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर सिंधौर गांव का मामला
प्रतापगढ़/जेठवारा। जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के सिंधौर गांव निवासी वहीद नामक युवक को पंचायत चुनाव के प्रचार के दौरान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिये भेजा है।
जानकारी के मुताबिक जेठवारा थाना क्षेत्र के सिंधौर ग्रामसभा निवासी वहीद पुत्र उमर अली उम्र लगभग (45) वर्ष गांव के ही एक क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी हसीना बेगम के पति मुंडा पूर्व वकील के साथ सुबह लगभग छह बजे फूलपुर में प्रचार के लिए गए थे। वहीं विपक्षी ऐनुल, तथा नसीम पुत्र शरीफ निवासी हरिहरपुर कैलहा पांती निवासी पहले से ही शमशाद पुत्र समद अली के घर पर प्रचार के लिए मौजूद रहे। जैसे ही मुंडा उर्फ वकील तथा उनके समर्थक भी शमशाद के घर के पास पहुंच गये और ऐनुल तथा मुंडा में कुछ कहासुनी होने के बाद मुंडा व उनके पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार लाठी डंडे से मार कर ऐनुल तथा नसीम को मरणासन्न कर दिया। वहीं अपने समर्थक वहीद उर्फ उमर उम्र लगभग (45) वर्ष को असलहे से गोली मार दिया। जैसे ही इस बात की सूचना परिजनों को मिली, मरणासन्न अवस्था में परिजन अपने लोगों को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने वहीद को मृत घोषित कर दिया। वही घायल अवस्था में एनुल तथा नसीम को इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक के भाई रियाज अहमद ने तहरीर देते हुए एफ आई आर दर्ज करने की मांग की है।
वही सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ जेठवारा संजय पांडे ने मौके पर पहुंचकर घटना के विषय में जानकारी ली। इस विषय में जेठवारा एसओ संजय पांडे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी। वही पति वहीद की मौत की सूचना पर पत्नी शाहजहां तथा बच्चों एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक वहीद के दो बेटे तथा तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी कैसर, मैसर, इकरा, तथा बेटे मेराज व तौसीब है।










