बलिया : पुलिस ने पकड़ी 15 लाख रुपए की शराब

वरुण सिंह  
बलिया।  जनपद के रेवती पुलिस ने झारकटहा गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रैक्टर ट्राली से जा रही हरियाणा निर्मित 170 पेटी शराब को रेवती पुलिस ने जप्त किया । पुलिस के अनुसार  शराब की कीमत लगभग 15 लख रूपये है ।जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर थाना थानाध्यक्ष राकेश सिंह कुंभ वीर से सूचना मिली की  हरियाणा निर्मित शराब  घाघरा नदी पार करके बिहार जाने वाली है
मुखबिर की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ टी एस बंधा के तरफ जा रही सड़क पर पहुंचे जहां झर कटारा  गांव की तरफ जा रही ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ लिया ट्राली को चेक करने पर उसमें रखी हरियाणा निर्मित शराब की 170 पेटी पाई गई । ट्रैक्टर ट्राली सहित शराब को कब्जे में लेकर पुलिस थाने लाई ।
इसकी सूचना मिलते ही सीओ उमेश कुमार यादव मौके पर पहुंच गए ।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha