मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी हेतु प्रतिबद्ध करने का प्रयास

कानपुर। विधान सभा निर्वाचन 2022 में मतदान के संबंध में जागरूकता बढ़ाए जाने के लिए जनपद के समस्त मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास को और मज़बूत करने के लिए एवं इस मुहिम को आपके घरों तक पहुंचाने में ज़िलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा एक नवीन प्रयास किया जा रहा है। घरों में रोज़ाना उपयोग में लिए जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे कि दूध पैकेट ब्रेड इत्यादि में ‘कानपुर वोट्स ऑन 20th feb के आकर्षक स्लोगन के साथ मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी हेतु प्रतिबद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में खाद्य विभाग एवं स्टेट जीएसटी के अधिकारियों के द्वारा सभी प्रमुख दुग्ध इकाइयों एवं बेकरी को इससे जोड़ा गया है। आगामी एक सप्ताह तक आप अपने निकटतम स्टोर से जब दूध का सामान या ब्रेड ख़रीदेंगे तो एक्सपायरी तारीख के साथ यह मतदान संबंधी महत्वपूर्ण संदेश भी आपका ध्यानाकृष्ट अवश्य करेगा। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 2.5 लाख हाउसहोल्ड इस दौरान रोज़ाना टार्गेट किए जाएंगे, जहां इन खाद्य पदार्थों की खपत है।

उपरोक्त मुहिम के संबंध में जिलाधिकारी कानपुर नगर नेहा शर्मा द्वारा  जनपद के समस्त दुग्ध प्रसंस्करण एवं ब्रेड विनिर्माता फर्मों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श बैठक की गई। उक्त बैठक में 2.5 लाख परिवारों में दैनिक रूप से अपने उत्पादों को पहुंचाने वाले उद्योग से संबद्ध दुग्ध  प्रसंस्कंरण एवं ब्रेड विनिर्माता फर्मों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने उत्पादों जैसे दूध के पाउच एवं ब्रेड के पैकेट पर “कानपुर वोट्स On 20 Feb” अंकित करें ताकि जनपद के लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया जा सके। इस बैठक में उपायुक्त  स्टेट जी.एस.टी. (प्रशासन)  सुरेन्द्र  सिंह, अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन वी.पी. सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान के साथ नमस्तें इंडिया, अमूल, पराग एवं आनंदा आदि‍ दुग्ध  प्रसंस्कररण कंपनियों के प्रतिनिधि एवं मदर ब्रेड, मीरा बेकर्स, एंकर ब्रेड, एवन ब्रेड एवं मॉर्निंग  च्वा‍इस ब्रेड विनिर्माता फर्मों के प्रतिनिधि उपस्थि‍त रहे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

30 + = 37
Powered by MathCaptcha