सर्राफ कारोबारी के घर डकैती, विरोध करने पर हत्या

20 लाख के जेवर 10 लाख नकदी लूटकर बदमाश फरार

भास्कर ब्यूरो
बहेड़ी /बरेली : एक सर्राफ व्यापारी की हत्या कर उसके घर में करीब 30 लाख रुपए की लूट हो गई। जिसमें 20 लाख के गहने और करीब 10 लाख नकदी की बात बताई जा रही है। देर रात करीब 1 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व्यापारी के गले पर किसी कपड़े से गला घोंटने के निशान दिखाई दे रहे है। जिसकी वजह से गला दबाकर हत्या की आंशका जाहिर की जा रही है।

घर में अकेला रहता था सर्राफ व्यापारी
बहेड़ी थाना क्षेत्र के रामलीला मोहल्ले के रहने वाले 48 वर्षीय विनय महाजन उर्फ राजू सोने चांदी के कारोबार करता है। उनकी शादी नहीं होने की वजह से वह घर में अकेले ही रहते थे। राजू से छोटा भाई अनूप अपने परिवार के साथ सरकस गांव में रहता था। जबकि सबसे छोटा भाई गोपी शाहजहांपुर के तिलहर में अपनी पत्नी और मां के साथ रहता था। जब राजू के मर्डर की सूचना दोनों भाईयों को लगी तो वह रात में ही मौके पर पहुंच गए

पड़ोसी बारात से लौटा तो देखा, दरवाजा खुला था
बुधवार को बहेड़ी में बाजार बंद होनेका बदमाशों ने पूरा फ़ायदा उठाया। बताते है रात में करीब 12.30 बजे राजू का पड़ोंसी रिंकू एक शादी से लौटा था। घर के करीब आकर उसने देखा कि विनय उर्फ राजू के घर का दरवाजा देर रात भी खुला हुआ है और घर में लइटें जल रही थी। इस पर उन्होंने पहले तो राजू को आवाज लगाई मगर कोई जबाव नहीं मिला। इस पर रिंकू ने राजू के भाईयों को इसकी सूचना दे दी। जब राजू का मंझला भाई मौके पर पहुंचा और घर में घुसकर देखा तो राजू का शव विस्तर पर पड़ा हुआ था। इसके बाद करीब देर रात में ही पुलिस को सूचना दी गई।

शरीर पर थे हाथापाई के निशान, अकड़ा हुआ था शरीर
पुलिस के मुताबिक राजू के गले पर कपड़े से गला खींचने के निशान के साथ कुछ खरोंच के निशान भी थे। माना जा रहा है कि पहले राजू के साथ हाथापाई हुई होगी बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। चूंकि जब तक पुलिस पहुंची उसका शव अकड़ चुका था। इससे यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि राजू की हत्या सरेशाम ही की गई होगी लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने ह्त्या को अंजाम दिया होगा। पुलिस का मानना है कि सराफ को हत्या की वजह उसने बदमाशों की पहचान कर ली होगी जी वजह से हत्या की गई है। मृतक के परिबार वालो की माने तो 20लाख के जेवर और दस लाख रुपये नकद घर मे रखे थे। बहराहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर बहेड़ी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने में किसी परिचित पर भी शक जा रहा है इसलिये सभी विन्दुओं पर जांच की जा रही है।
एक परिचित का नाम आ रहा सामने

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि मृतक के भाई की ओर से तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की जांच पड़ताल में किसी एक परिचित का नाम सामने आ रहा है। पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

93 − = 84
Powered by MathCaptcha