यूपी विधानसभा चुनाव 2022: यूपी चुनाव में हुई मुस्लिम धर्मगुरु की एंट्री, किया योगी का शुक्रिया

यूपी चुनाव में अब मुस्लिम धर्मगुरु की एंट्री हो गई है। इस कड़ी में मौलान कल्बे जवाद ने BJP की शान में कसीद पढ़े हैं। वहीं, सपा का बिना नाम लिए उन्होंने नाराजगी जाहिर की। दरअसल, वरिष्ठ शिया धर्मगुरु और इमाम ए जुमा मौलाना कल्बे जवाद नकवी का एक बयान इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वो भाजपा की तारीफ करते तक नहीं रहे हैं।

मौलाना कल्वे जव्वाद ने कहा,’ अभी आपने देखा होगा कि जो नया मकबूल बना है जो बेईमान लोग हैं उनको हटाया जा रहा है। कोशिश ये है कि ईमानदार लोगों को लाया जाए। हम योगी का शुक्रिया अदा करते हैं कि उन्होने इस सिलसिले में हमारी भरपूर मदद की। ये जो मकबूल बना है। इसी तरह बेच रहा होता। जिस हिसाब से पहले बेच रहा था। योगी ने उसको रोक दिया और अच्छे लोगों को आने का मौका दिया। इसी तरह से हम खास तौर से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। क्योंकि, पिछली हुकूमत में हमारे नौजवानों को खास तौर से गिरफ्तार भी किया गया था और उन पर झूठे मुकदमे, 30-30 मुकदमे एक जवान पर लगाए गए थे, और 6 महीने तक उन्हें बंद कर रखा गया था।’

उन्होंने कहा कि पूरी कौम को उनका शुक्रिया अदा करना चाहिए, कि पिछली हुकूमत में जो जुल्मों सितम किए गए थे। उन्होंने भरपाई की, जिस तरह से दिनेश शर्मा के घर के पास जो सूफी कॉन्फ्रेंस हो रही थी। पुलिस और प्रशासन ने पूरी तरह से मना कर दिया था तो दिनेश शर्मा ने साफ कहा था मैं वहां पहुंच रहा हूं। जो तुम्हें कार्रवाई करनी है कर दो, उनके साथ शब्द थे और फिर कॉन्फ्रेंस हुई, यह वह तमाम चीजें हैं। जिन्हें पेश करना बहुत जरूरी है, हुकूमत में जो हमारे जुल्म सितम की परेशानियां थीं उन्हें हुकूमत में दूर किया गया।

आपको मालूम होना चाहिए कि देवा में जो शाही दरगाह है, उसके लिए कितनी लड़ाई लड़ी गई। कितनी लाठियां खाई गई। दरगाह पर गोलियां तक चलाई गई। शीला दीक्षित के जमाने में बच्चों और औरतों पर आंसू गैस के गोले फेंके गए। कई बच्चे घायल हुए, उसके बाद 10 बरस तक हम लोग लड़ते रहे। उसके बाद जाकर उसे आजाद करवाया, उसके बाद अरबों अरबों की जायदाद शियों के पास आई।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

40 − 32 =
Powered by MathCaptcha