फतेहपुर मे नहर से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव

– हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने की आशंका

भास्कर ब्यूरो
फतेहपुर । सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार देर रात ग्रामीणों की सूचना पर नहर से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया है।   बुधवार देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के आकूपुर अजगवा गाँव किनारे से स्थित नहर में एक लगभग 35 वर्षीय युवक का हत्या युक्त शव लोगों ने उतराते हुए देखा। जिसकी खबर जंगल मे आग की तरह फैल गई। घटनास्थल पर शव देखने वालों का अच्छा खासा मजमा लग गया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाकर घटना स्थल पर मौजूद आस पास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराये जाने का काफी प्रयास किया लेकिन पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

जिस पर पुलिस ने शव का अपने कब्जे में लेकर अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घटना का अभी तक कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने म्रतक की हत्यारों द्वारा किसी अन्य स्थान पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नदी में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है।जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के पहले कुछ भी बोलने से साफ इंकार किया है। मामले के बावत सदर कोतवाली प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

18 − = 8
Powered by MathCaptcha