CM योगी और प्रियंका का प्रयागराज में रोड शो आज, जानें पूरा कार्यक्रम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को अपने पैतृक घर संगमनगरी के स्वराज भवन आ रही हैं। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो करेंगी। खास बात तो यह है कि उनका रोड शो स्वराज भवन के आसपास ही होना तय है, यानी वह अपने पड़ोसियों से वोट मांगेंगी। उनके आगमन के पहले कांग्रेसियों में उत्साह बढ़ गया है।

प्रियंका शहर उत्तरी के प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह के समर्थन में रोड शो करेंगी। प्रियंका गांधी का रोड शो सुबह आठ बजे नौ बजे स्वराज भवन से शुरू होगा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, लक्ष्मी टाकीज चौराहा से नेतराम चौराहा तक लोगों के घर घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगेगी। 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट से अन्य जिलों के लिए उड़ान भरेंगी। वहीं, दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शहर में रोड शो करेंगे।

जानिए, CM योगी का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज प्रयागराज में रोड शो करेंगे। रोड शो लगभग 500 मीटर की होगी प्रयागराज महानगर के शहर पश्चिमी विधानसभा के क्षेत्र में निकाली जाएगी जो नंदी चौराहा से शाम 4:30 बजे शुभारंभ होगी। शिव मिष्ठान भंडार दुर्गा मंदिर, जगमाल हाथा चकिया मोड़ कर्बला तिराहा ,बनर्जी तिराहा, कर्बला चौराहा, मछली बाजार चौराहा, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद चौराहा, गाड़ीवान टोला से होते हुए डफरिन हॉस्पिटल के गेट नखास कोना चौराहे पर आकर समाप्त होगी और नखास कोना चौराहे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करें।

भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवा ने बताया कि रोड शो के स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं और रोड शो मार्ग को पूरी तरीके से भगवा कलर के गुब्बारे से और झंडों से सजाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha