सीतापुर में साढ़े सात लाख की कार्यवाही फिर भी बिक रही पॉलिथीन

सीतापुर। जिले की नगर पालिकाओं ने पालीथिन बेचने वालों पर अब तक साढ़े सात लाख की कार्रवाई की है मगर पालीथिन आज भी धड़ल्ले से बाजारों में खुलेआम बिकती हुई देखी जा सकती है।

बताते चलें कि पालीथिन बिक्री का एक मानक है उसी मानक के आधार पर पालीथिन या कैरी बैग बेच सकते हैं या फिर प्रयोग कर सकते है। लेकिन सीतापुर जिले के विभिन्न नगर पालिकाओं में मानकों को ताक पर रखकर पालीथिन की बिक्री तथा दुकानों पर प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। ऐसे में शासन-प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिकाएं समय समय पर पालीथिन बेचने तथा प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करती रहती है। इसी परिपेक्ष्य में अब तक जिले की सभी नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों ने 747450 रूपया का जुर्माना वसूला है। जिसमें जुर्माना वसूलने में सबसे टाप पर सीतापुर नगर पालिका रही है। इस पालिका ने 211000 रूपया का जुर्माना वसूला है। वहीं खैराबाद ने 67300 रूपया का, मिश्रिख व बिसवां ने 26000 रूपया का, लहरपुर ने 38450 रूप्या, महमूदाबाद ने 102700 रूपया , महोली ने 31000 रूपया , हरगांव ने 56000, सिधौली ने 89000 रूपया , पैतेपुर ने 35000 रूपया , तंबौर ने 65 हजार रूपया का जुर्माना वसूला है। जानकारी के तहत सभी नगर पालिकाओं ने गत सप्ताह 304 किलो पालीथिन जब्त की गई है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

23 + = 29
Powered by MathCaptcha