मऊ के इस गांव में मतदान का बहिष्कार, चुनाव अधिकारी के लाख समझाने पर नहीं माने ग्रामीण

मऊ । यूपी के मऊ जनपद की मधुबन विधानसभा सीट के बिनटोलिया गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया है. गांववालों ने मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने की शिकायत करते हुए मतदान नहीं करने का ऐलान किया है. इस दौरान गांव के घिल्ली चौहान ने कहा कि गांव नदी के किनारे स्थित होने के कारण कई घर बाढ़ की चपेट में आकर ढह गए हैं।

मतदाताओं को समझाने पहुंचे चुनाव अधिकारी

जानकारी के मुताबिक इस घटना के समय किसी ने मदद नहीं की है. उन्होंने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. बस यहीं कारण है कि यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी मतदाताओं ने मतदान से बहिष्कार करने का फैसला किया है. मामले की भनक लगते ही चुनाव अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

Are you human? Please solve:Captcha