उत्तराखंड : दुकान से चोरी इन्वर्टर व बेट्री के साथ एक गिरफ्तार

काशीपुर। आइटीआइ थाना पुलिस ने दुकान से चोरी इन्वर्टर व बेट्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आईटीआई थाना क्षेत्र के प्रकाश सिटी निवासी अंकित ग्रोवर पुत्र विनय कुमार ग्रोवर ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी जसपुर खुर्द में प्रथम ऑटोमोटिव सर्विस नाम से इन्वर्टर बैटरी की दुकान है।  27 फरवरी को एक व्यक्ति उसकी दुकान पर इन्वर्टर बैटरी खरीदने के बहाने आया और मोल- भाव करने लगा। कुछ देर दुकान पर ही रुका। वह दुकान में आये अन्य ग्राहकों से बातचीत करने में व्यस्त हो गया। थोड़ी देर बाद दुकान में चैक करने पर ल्यूमिनस 700 बोल्ट इन्वर्टर व ओकाया कंपनी की 140 एएच बैट्री के साथ युवक भी गायब था।

सोमवार तड़के एक व्यक्ति को चेकिंग के दौरान पकड़ा तो उसकी मोटरसाइकिल पर ल्यूमिनस इन्वर्टर 700 वॉट पाया गया। पूछे जाने पर युवक कोई जवाब नहीं दे पाया। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम निजाम पुत्र शमशुद्दीन निवासी मोहल्ला महेशपुरा थाना काशीपुर बताया। पूछताछ में निजाम ने बताया कि उक्त इन्वर्टर व बैटरा अंकित ग्रोवर की दुकान से चुराया था। इन्वर्टर को लेकर किसी को बेचने के लिए जा रहा था।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

22 − = 19
Powered by MathCaptcha