महराजगंज : पिपरारसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में हुई स्कूल चलो अभियान की शुरुआत

बच्चों को स्कूल बैग वितरित करते हुए विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ,बीएससी ओम प्रकाश यादव

महराजगंज | सदर विधानसभा क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन कर  अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह और जय मंगल कनौजिया, मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश यादव, खंड शिक्षा अधिकारी श्यामसुंदर पटेल, व आदि लोग शामिल रहे शामिल रहे । कार्यक्रम के दौरान पिपरा रसूलपुर के प्राथमिक विद्यालय छात्र छात्राओं के साथ उनके परिजन भी मौजूद रहे और सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा स्कूल चलो अभियान को लेकर उनकी बातों को सुना । इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं को स्कूल बैग भी वितरित किया गया वही कार्यक्रम के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने छात्र छात्राओं के साथ बैठकर भोजन भी किया ।

भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत हर बच्चे को स्कूल भेजने का संकल्प है। शिक्षकों के साथ जनप्रतिनिधि व नागरिक शैक्षिक सुधार पर काम करें। बेसिक शिक्षा सुधरी तो आगे की शिक्षा भी दुरुस्त हो जाएगी। उन्होंने कहा वर्ष 2017 से पूर्व परिषदीय स्कूल बदहाल थे पढऩे-लिखने का माहौल ठीक नहीं था। कोरोना के कारण दो साल तक विद्यालय बंद रहे लेकिन अब स्कूल फिर से खुल गए हैं और सरकार की यह मंशा है कि शत प्रतिशत बच्चे नियमित रूप से स्कूल आएं जिससे बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके ।

खबरें और भी हैं...