सीतापुर : तीसरी आंख की निगहबानी में होगा एमएलसी चुनाव

– प्रेक्षक ने एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

डीएम सहित मौजूद रहे विभागों के प्रभारी अधिकारी
सीतापुर। विधान परिषद के लिये द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रेक्षक रणवीर प्रसाद, (आई0ए0एस0), राहत आयुक्त, उ0प्र0 शासन लखनऊ ने समस्त प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुये समस्त तैयारियां समय से पूर्ण की जायें। उन्होंने मतपत्रों का प्रबंध, परिवहन व्यवस्था, माइक्रो आर्ब्जवर एवं कार्मिकों की तैनाती एवं प्रशिक्षण, मत पेटिकाओं की व्यवस्था तथा सी0सी0टी0वी0 आदि व्यवस्थाओं के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की। मतगणना के संबंध में भी समस्त तैयारियों की समीक्षा भी प्रेक्षक द्वारा की गयी।

राजनैतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
आगामी विधान परिषद के लिये द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन-2022 हेतु मतदान दिनांक 09 अप्रैल 2022 को सम्पन्न होगा। निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों का पूर्णतया अनुपालन सुनिश्चित कराते हुये सम्पूर्ण प्रक्रिया सम्पन्न करायी जायेगी।

निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने के लिये जिलाधिकारी ने दिये कड़े निर्देश
विधान परिषद के लिये द्विवार्षिक स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समस्त संबंधित अधिकारी आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयारियां पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु भी आवश्यक निर्देश दिये।

स्कूल चलो अभियान को लेकर डीएम ने दिए निर्देश
शासन के निर्देशानुसार 04 अप्रैल 2022 को प्रारम्भ होकर पूरे माह चलने वाले स्कूल चलो अभियान के विषय में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अभियान को सभी विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर संचालित किया जाये। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वह अपने क्षेत्र में दूरस्थ स्थित परिषदीय विद्यालय को गोद लेकर उसमें सुधार हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायें। विद्यालय के कायाकल्प के साथ उसमें शतप्रतिशत उपस्थिति तथा बेहतर अध्ययन की सुविधाएं सुनिश्चित कराने हेतु भी प्रयास करें। इसके साथ ही उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अधिक से अधिक नामांकन हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ विद्यालयों में उपस्थिति बढ़ाने के लिये भी समुचित प्रयास किया जाये। स्कूल चलो अभियान को सभी विभागों के सहयोग से संचालित कराते हुये अधिक से अधिक छात्रों को लाभान्वित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।


निर्माणाधीन गौ-आश्रय स्थलों के कार्यो को शीघ्र किया जाए पूर्ण
जनपद में संचालित समस्त गौ-आश्रय स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन गौ-आश्रय स्थलों के समस्त कार्यों को पूर्ण कराते हुये उन्हें संचालित कराया जाये। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित गौ-आश्रय स्थलों हेतु आवश्यक भूमि की उपलब्धता एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह शासन की प्राथमिकताओं में अत्यन्त महत्वपूर्ण कार्य है इसलिये इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब न किया जाये। बेहसहारा पशुओं को तत्काल गौ-आश्रय स्थलों तक पहुंचाये जाने का प्रबंध भी करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। उन्होंने कहा कि लम्बित भुगतान समय से कराते हुये उपभोग प्रमाण-पत्र प्रेषित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। गौ-आश्रय स्थलों में कार्य करने वाले श्रमिकों का समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अक्षत वर्मा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक हरिशंकर लाल शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट पूजा मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजकपूर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 प्रभात कुमार सिंह सहित संबंधित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...