सेना भर्ती की मांग को लेकर जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

शारिक खान

मुजफ्फरनगर। दर्जनों युवाओं ने सेना भर्ती की मांग को लेकर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। युवाओं ने कहा कि सेना भर्ती रैली की प्रक्रिया तीन वर्ष से निलम्बित की जा रही है जिससे हम युवा अपनी उम्र से ओवरऐज हो रहे है। जिससे हमारी युवा शक्ति व मेहनत में हताशा उमड पड़ी है। जो भर्ती प्रक्रिया पिछले १० सितम्बर २०२१ को होने वाली थी परन्तु अध्यादेश न होने के कारण सेना भर्ती प्रक्रिया लगातार रद्द कर दी गई परन्तु रिलेशन भर्ती प्रक्रिया लगातार चलती रही सिर्फ हमारे ए०आर०ओ० मेरठ के अन्तर्गत आने वाली १३ जिलों की भर्ती रद्द होती जा रही है। हमारी आर्मी की भर्ती ५-६ बार अनुमति न मिलने के कारण निरस्त कर दी गई है। युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस ओर ध्यान देना चाहिए। युवा हमारे देश का भविष्य है यदि मई-जून तक हमारे ए०आर०ओ० मेरठ की भर्ती नहीं करायी गई तो हम सभी युवा बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे जिसका जिम्मेदार प्रशासन खुद होगा। उन्होंने मांग की कि हम युवाओं की आर्मी भर्ती रैली जल्द से जल्द करायी जाये जो देश के लिए जान देते है। उनके लिए भर्ती रेली प्रक्रिया की अनुमति दी जाये। इस दौरान अनेक युवा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...