
घाटमपुर चौराहे में जाम में ढेड़ घंटे फंसी रही फायर ब्रिगेड,
दो घंटे देर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग
घाटमपुर। घाटमपुर तहसील के मीरानपुर गांव में खेत में खड़ी गेंहू की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे गेंहू की फसल धु धुकर जल उठी। हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। किसानों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड घाटमपुर मुख्य चौराहे पर लगे जाम में फंस गई। जिंसके चलते लगभग दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने खेतों में पहुचकर आग बुझाई है।

मीरानपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र रामसहाय ने बताया कि उनके खेत मे खड़ी गेंहू की फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। किसानों ने बताया कि उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी थी। पर फायर ब्रिगेड दो घंटे देर से पहुंची जिसने गेंहू के खेतो लगी आग को बुझाया है। आग से लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि वह सूचना मिलते ही मीरानपुर गांव के लिए रवाना हुए थे। पर घाटमपुर मुख्य चौराहे पर लगने वाले जाम में पहले वह कूष्मांडा देवी मंदिर के पास फंस गए जिससे वह फुटबात के रास्ते परिहार पीसीओ वाली गली के पास जाम में लगभग डेढ़ घंटे फंसे रहे। जिंसके चलते उन्हें मीरानपुर पहुंचने में लगभग दो घंटे की देरी से पहुंचे। लेकिन तब तक किसान आग पर काबू पा चुके थे। जिंसके बाद फायर ब्रिगेड ने खेतों में छिड़काव कर आग के बचे हुए कड़ो को नष्ट कर दिया है। घाटमपुर एसडीएम आयुष चौधरीं ने बताया कि जानकारी मिली थी लेखपाल को जांच के लिए निर्देशित किया है।
जाम में फंसी फायर ब्रिगेड, किसानों ने डंडे के सहारे बुझाई आग
मीरानपुर गांव निवासी ज्ञानेंद्र, रामकिशन, चंद्रप्रकाश, रामपाल साहू आदि किसानों ने बताया कि उनके साथी किसान ज्ञानेंद्र के खेत मे आग लगी थी जिसकी सूचना उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने जाम में फंसे होने की जानकारी मिली तो हम लोगों ने लाठी की मदद से आगे की फसल को गिरा दिया जिससे आग पर काबू पाया जा सका।











