
फखरपुर/बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के सराय काजी गांव निवासी एक महिला जिसका पति सऊदी अरब में काम कर रहा है। उसकी गैरमौजूदगी में ससुराली जनों की ओर से घर में बच्चों के साथ महिला को कैद करने की बात कही थी वीडियो संज्ञान में लेते हुए पुलिस गांव में पहुंचकर महिला और उसके बच्चों को बाहर निकाला साथ ही जांच शुरू की। पूरा मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सराय काजी निवासी महिला सबीना द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें महिला का कहना है कि उसके पति अफरोज सऊदी अरब में काम करते हैं पति की गैरमौजूदगी में उसे और उसके बच्चों को ससुराल के लोगों ने कमरे में बंद कर रखा है। महिला और बच्चों को खाना भी नहीं दिया जा रहा है महिला के वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया जिस पर एसपी सिटी कुवर ज्ञानजन सिंह ने मामले को संज्ञान में लेकर थाना अध्यक्ष फखरपुर परमानंद तिवारी को मौके पर पूरी टीम के साथ सराय काजी गांव भेजा पुलिस ने पीड़ित महिला के घर पहुंचकर हालचाल जाना बच्चों को बिस्किट और पल दिया थाना अध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया मामले में महिला के उत्पीड़न को देखते हुए कार्रवाई की की गई।










