बैंको की शुरू हो गयी हड़ताल, लोगो का हुआ बुरा हाल, अब कैसे होगा बेड़ा पार….

अतुल शर्मा

आज से बैंको की हड़ताल शुरू, छुट्टी और हड़ताल के चलते अगले पांच दिन रहेंगे बंद


केन्द्र सरकार और भारतीय बैंक संघ के निति विरोध में कल यानि शुक्रवार  से बैंकों की हड़ताल शुरू हो गई है। अपनी वेतन बृद्धि की मांगों को लेकर गाजियाबाद में भी बैंक कर्मी एकत्र हुए  ।और एआईबीओसी  के बैनर तले नवयुग मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने  एकत्र होकर अपनी मांग पूरी कराने के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बैंक हड़ताल और सरकारी छुट्टियों के चलते अब बैंक अगले पांच दिन तक बंद रहेगा । वही ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कन्फेडरेशन केंद्र सरकार की निति के विरोध में  21 और 26 दिसम्बर को बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जबकि 22 दिसम्बर को चौथा शनिवार और 23 को रविवार होने के नाते बैंक बंद रहेंगे। 24 दिसम्बर को एक दिन खुलने के बाद क्रिसमस डे पर फिर 25 को बैंक बंद रहेगा |

गाजियाबाद बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष शरद सक्सेना ने बताया कि पिछले काफी समय से बैंक कर्मियों की वेतन में वृद्धि होने की थी।  लेकिन अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने बताया नवंबर 2017 के बाद से वेतन में वृद्धि होनी चाहिए थी जो नहीं की गई है ।इसके अलावा सरकार प्राइवेट एजेंसियों के हाथ में सरकारी बैंकों को सौंपने की तैयारी कर रही है जो कि निराधार गलत है ।इसके अलावा कई बैंकों का विलय किए जाने की भी बात कही जा रही है ।जिसे बैंक कर्मी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से पेंशनर की पेंशन भी रिवाइज की जानी थी वह भी कई सालों से नहीं की गई है। इसके अलावा 2010 से नई भर्ती जिन बैंक कर्मियों की हुई है ।उनको भी पेंशन योजना से जोड़ा जाए । उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन सभी मांगों पर विचार कर उन्हें पूरा नहीं करती है। तो देश भर के सभी बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

बता दें कि एसोसिएशन ने बैंक कर्मियों के वेतन में आठ फीसदी वृद्धि की मांग रखी थी, जिसे बैंकों ने मना कर दिया था, इसके साथ ही बैंकों का कार्यदिवस 6 दिन की जगह पांच दिन किए जाने कि मांग कि है, वही नई पेंशन नीति को बदलकर पुरानी व्यवस्था को लागू करने की मांग है | वही बैंक को थर्ड पार्टी के कामों से मुक्त किया जाने और उसे सिर्फ कोर बैंकिंग करने दिया जाए की मांग की है।

इस वजह से बंद रहेंगे बैंक

21 दिसंबर को बैंककर्मी केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में हड़ताल पर रहेंगे, वही 22 दिसंबर पर महीने का चौथा शनिवार है, जिस कारण से  बैंक बंद रहेंगे, जबकि 23 दिसंबर पर रविवार होने के वजह से बैंक बंद होंगे। तीन दिन तक बंद रहने के बाद 24 दिसंबर को बैंक वापस खुलेगा फिर 25 दिसंबर पर क्रिस्मस होने के बाद बैंक कर्मचारियों की छुट्टी होगी।
इसके बाद फिर 26 दिसंबर को यूनाइेड फोरम की हड़ताल के कारण बैंक बंद रहेगा |

खबरें और भी हैं...