कानपुर : वॉयस मैसेज के जरिये ट्रांसपोर्टरो को देते हैं अधिकारियों की लोकेशन

घाटमपुर : कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर लोड वाहनों का चलना लोकेशन माफियाओं की देन है। लोकेशन माफिया वाट्सएप ग्रुप पर वाइस मैसेज के जरिये ट्रांसपोर्टर को अधिकारियों की लोकेशन देते है। जिसके चलते ट्रांसपोर्टर मौरग की ओवर लोड गाड़िया चलवा रहे है।

 घाटमपुर में ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए कानपुर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पांच सदस्यीय टीम बनाई है। जो 24 घंटे चेकिंग चलाकर ओवर लोड वहानो पर शिकंजा कसेगी। जहां एक ओर अधिकारी सजेती के अलियापुर टोल प्लाजा के के पास चेकिंग अभियान चला रहे है। वही मौरंग माफियाओ ने हाईवे व टोल प्लाजा रोड को छोड़कर बरीपाल रोड के रास्ते अधिकारियों की लोकेशन देखते हुए अपनी गाड़िया निकाल रहे है। जिससे यह रोड खस्ताहाल हो रहा है। जबकि अधिकारी बरीपाल रोड नज़र नहीं डालते है। मौरंग माफिया ओवरलोड ट्रकों को तिरपाल से ढक कर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे है। बरीपाल रुट पर पड़ने वाले गांवों के कई लोग ओवरलोड वाहनों का शिकार बन चुके हैं। रोष के कारण ग्रामीण कई बार सड़क भी जाम भी किया था। यहां कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौरंग की ओवर लोडिंग लोकेशन माफियाओ के दम पर चल रही है। अधिकारियों को छोड़कर अन्य वाहनों में हूटर बैन है। जबकि लोकेशन माफिया खुलेआम अपनी गाड़ियों में हूटर लगाए घूम रहे हैं। घाटमपुर क्षेत्र में कई गाड़ियों में हूटर लगा हुआ है। जिन्हें लोकेशन माफिया रात में लेकर निकलते है। नतीजन कानपुर-सागर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर ओवरलोड वाहन चलते दिखाई दे रहे है।

वाट्सएप ग्रुप पर वाइस मैसेज सेअधिकारियों की लोकेशन देते माफिया

कानपुर से एआरटीओ व खनिज अधिकारियों के निकलते ही उनकी पल-पल की लोकेशन वाट्सएप ग्रुप के जरिये ट्रांसपोर्टरो को मिलती रहती है। इसके लिए लोकेशन माफियाओं का गिरोह सक्रिय है। जो गाड़ियों में हूटर लगाए अधिकारियों की गाड़ियों का पीछाकर वाट्सएप ग्रुप पर वाइस मैसेज के जरिये अधिकारियों की लोकेशन ट्रांसपोर्टरो को देते है। इसके ऐवज में लोकेशन माफिया ट्रांसपोर्टरो से प्रति गाड़ी एक हाजर से पंद्रह सौ रुपये लेते है। मामले में कानपुर डीएम नेहा शर्मा ने जानकारी कर कार्रवाई की बात कही है।

खबरें और भी हैं...