जहांगीरपुरी हिंसा: आरोपितों की संख्या पहुंची 20, दो नाबालिग भी पकड़े, पढ़िए पूरी खबर

नई दिल्ली । उत्तर पश्चिमी जिले के जहांगीर पुरी हिंसा मामले में पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड पर है। रविवार शाम को डीसीपी उषा रंगनानी ने बताया कि उक्त मामले में दो नाबालिग समेत आठ लोगों को पकड़ा गया है। इसमें कानून का उल्लंघन करने वाले दो किशोरों को पकड़ा गया है। जबकि छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास पुलिस ने तीन तमंचा और पांच तलवारें बरामद की हैं।

यह गिरफ्तारी इलाके से सौ से ज्यादा मिली वीडियों फुटेज के आधार पर की गई है। सभी आरोपित जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। आरोपितों की पहचान अंसार (35) अकरम (22), जाकिर(22), इम्तियाज(29), जाहिद(22), आतिर(35), मो.अली उर्फ जसोद्दीन(27), शहजाद(37), मुख्तियार अली(28), आमिर(22), असतर(36), नूर असलम(28), मो. असलम उर्फ कुड्डू (22) और मो. अली हसन(22), शेख सौरभ(42), सूरज(21), नीरज (19), सुकन (45), सुरेश (43), सुजीत सरकार (38) और दो नाबालिग शामिल है।

खबरें और भी हैं...