
भास्कर ब्यूरो
मुरादीपुर/फतेहपुर । एसटीएफ व कल्याणपुर पुलिस ने 87 किलो गाँजे के साथ तीन तश्करों को गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिनों से एसटीएफ के उपनिरीक्षक फिरोज खान को मुखबिर द्वारा लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ गाँजा तश्करों द्वारा एक कन्टेनर में भरकर गाँजे की बड़ी खेप इलाहाबाद होते हुए उड़ीसा से फतेहपुर जिले के जहानाबाद कस्बे ले जाया जा रहा है।
जिसकी जानकारी एसटीएफ उपनिरीक्षक मो०फिरोज खान ने स्थानीय पुलिस को देते हुए मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित मुरादीपुर पुष्पा होटल व त्रिवेदी कॉलेज के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान सड़क किनारे खड़े एक कन्टेनर के केबिन के अन्दर से तीन अलग अलग बोरियों में भरकर रखा गया लगभग 83 किलो ग्राम नाजायज गाँजा बरामद किया। बरामद गाँजे की बाजारू कीमत लाखो रुपयों में आंकी गई है।
पुलिस ने ट्रक में सवार तीन तश्करों गयाप्रसाद उर्फ पुती पुत्र राम सिंह निवासी सराय लंगर ममना थाना बकेवर, पप्पू पुत्र मो० शमी निवासी काजीटोला व राजू जैन उर्फ मधुर पुत्र मन्दर निवासी बाजपेई मुहल्ला कस्बा व थाना जहानाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बरामद ट्रक व गाँजे को सीज कर दिया। जबकि तश्करों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया।
तश्करों की गिरफ्तारी टीम में एसटीएफ (लखनऊ) उपनिरीक्षक मो०फिरोज खान, हेड कांस्टेबल रामशंकर चौधरी, कमांडो राधेलाल, चन्द्र प्रकाश, राघवेंद्र तिवारी व कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत उपनिरीक्षक आनन्द पाल सिंह, उपनिरीक्षक हरि सिंह व कांस्टेबल कन्हैयालाल शामिल रहे।










