
घाटमपुर। पतारा कस्बा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य भारत मिशन के तहत ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। यहां पर पंद्रह स्टॉल लगाकर लोगों को विभिन्न रोगों से बचाव संबंधित जानकारी दी गई। यहां पर मौजूद एसीएमओ, बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।पतारा कस्बा स्थित समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यहां मौजूद कानपुर एसीएमओ एसके सिंह, ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह, बीडीओ अंजली सरोज के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यहां पर पंद्रह स्टॉल लगाए गए है। जिसके माध्यम लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचने की जानकारी दी गई। यहां पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी गई।
वही स्वच्छ भारत मिशन के तहत लोगों को शौचालय में शौच जाने के लिए प्रेरित किया गया। वही दूषित जल पीने से हैजा, डायरिया आदि फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी। बताया कि सभी साफ स्वच्छ जल पीना चाहिए। यहां पर मौजूद एसीएमओ एसके सिंह ने लोगों को बीमारियों से बचने की जानकारी दी बताया कि आप लोग कैसे छोटी छोटी बातें ध्यान देनी पड़ेगी। जिससे आप सभी बीमार होने से बचेंगे। नुक्कड़ नाटक में “शौच बाहर नही जाना ये हम कहे, शौचालय में ही जाना सभी से कहे” गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। यहां पर मौजूद अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ जीके मिश्रा के द्वारा पतारा सीएचसी में कर्यरत सफाईकर्मी राजेन्द्र व अरविंद को बैंच लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान यहां पर अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ जीके मिश्रा, एसीएमओ एसके सिंह, बीडीओ अंजली सरोज, एडीओ पंचायत आदित्य शुक्ला, एबीआरसी उदयवीर सिंह भदौरिया, चिकित्साधीक्षक नीरज सचान आदि लोग मौजूद रहे।
अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर कानपुर नगर में किया गया। स्वास्थ्य मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर आम जनता को जन स्वास्थ, शिक्षा, परिवार कल्याण, योगा आधार की जानकारी एवं उपचार दिया गया।शिविर का उद्घाटन सांसद सत्यदेव पचौरी के प्रतिनिधि निधिश पांडे व मंडल के अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण डा0 जी के मिश्रा ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर सीएमओ नेपाल सिंह , एसीएमओ डा0 अविनाश यादव एवं ज्योत्सना बीडीओ कल्याणपुर की गरिमामय उपस्थिति रही। स्वास्थ्य मेले में संचालित 453 मरीजो ने पंजीकरण कराया एवं अन्य मरीजो ने अन्य विभागो द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकरी ली।
स्वास्थ्य विभाग ने विशेषज्ञ की टीम को मेले में लगाया था। इसके अतिरिक्त आयुष विभाग ने अपने डाक्टरों एवं स्टाफ की टीम ने मरीजों के परीक्षण एवं उपचार हेतु शिविर में भेजी थी। वही जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज से डा0 पुनीत मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन की प्रक्रिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नेपाल सिंह द्वारा कराई गई। डिपार्टमेंट फूड सेफ्टी द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग शिक्षा विभाग संस्कृति विभाग, सूचना एवं प्रसार, भारत विकलांग कल्याण विभाग ने अपने-अपने स्टाल लगाए थे। कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर नेपाल सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन केके त्रिपाठी ने किया तथा लोगो को स्वास्थ्य मेले के उद्देश्य एवं लाभ के बारे में प्रकाश डाला।











