
अभियुक्तों से 8 मोबाइल फ़ोन व 135400 रुपये बरामद हुए
कानपुर। आईपीएल मैच पर खेले जा रहे सट्टे को क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया, मौके से क्राइम ब्रांच की टीम ने चार अभियुक्तो को भी दबोच लिया है। उनके पास से 8 मोबाइल फ़ोन और 135400 रुपये बरामद हुए हैं।थाना नौबस्ता की खाड़ेपुर चौकी क्षेत्र के मकान में चल रहे सट्टे में पकड़े गए अभियुक्तो की पहचान धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह, संदीप सिंह, श्याम सोनी, रोहित दुबे सभी निवासी थाना नौबस्ता के रूप में हुई। यह सट्टा धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह के मकान में bigexch9.com पर खेला जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्तो से पुलिस पूछताछ करने के साथ ही विधिक कार्रवाई कर रही है।











