Raisina Dialogue : रायसीना डायलॉग का PM मोदी करेंगे शुभारंभ, जानिए इस बार किस मुद्दे पर चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिनों तक चलने वाले रायसीना डायलॉग का उद्घाटन करेंगे। रायसीना डायलॉग कार्यक्रम की शुरूआत साल 2016 से की गई थी। रायसीना डायलॉग विचार, विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है। इस कार्यक्रम ने भारत के कूटनीति विशेषज्ञ ही नहीं बल्कि विश्व के विशेषज्ञों, राजनेताओं और शोधार्थियों को एक मंच में लाने का काम किया है।

रायसीना डायलॉग 25 से 27 अप्रैल तक चलेगा

विदेश मंत्रालय के अनुसार रायसीना डायलॉग 25 से 27 अप्रैल तक चलेगा। इसमें यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन को मुख्य अतिथि बनाया गया है। इस बार का रायसीना डायलॉग टेरानोवा- इंपैसंड, इंपैसियस, इंपेरिल्ड थीम पर आधारित है। कोरोना के कारण पिछले 2 साल ये कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन तरीके किया गया था लेकिन इस बार इसका आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है।

जानिए इस बार किस मुद्दे को ला रहा रायसीना डायलॉग

रायसीना डायलॉग का इस बार ‘टेरानोवा- इंपैसंड, इंपैसियस, इंपेरिल्ड’थीम रखा गया है। इसमें मुख्य रूप से 6 विषयों पर चर्चा होगी। टेरानोवा पृथ्वी को कहा जाता है। इसमें संवाद के प्रमुख कई मुद्दे होंगे, जिसमें प्रौद्योगिकी व विचार धारा, व्यापार, लोकतंत्र पर पुनर्विचार, बहुपक्षवाद का अंत, एक नेटवर्क वाली वैश्विक व्यवस्था, हरित बदलाव सहित अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी।

कोरोना के कारण 2 साल से ये कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहा था

रायसीना डायलॉग 2022 का आयोजन विदेश मंत्रालय व आब्जर्व रिसर्च फाउंडेशन (ORF) के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लगभग 100 सत्र होंगे, जिसमें लगभग 90 देशों के 210 प्रतिनिधि शामिल होंगे। कोरोना के कारण 2 साल से ये कार्यक्रम ऑनलाइन हो रहा था लेकिन इस बार ये दिल्ली में हो रहा है।

रायसीना डायलॉग का आयोजन जाने कौन करता है

रायसीना डायलॉग का पहला आयोजन 2016 में हुआ था। इसमें विश्व से जुड़े मुद्दे जैसे भू-आर्थिक, ग्लोबल ,राजनीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाती है। रायसीना डायलॉग का आयोजन विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

खबरें और भी हैं...