
नई दिल्ली । देश में पिछले 24 घंटे के दौरान सोमवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित 2,541 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,862 रही। जबकि कोरोना संक्रमित 30 मरीजों की मौत हो गई।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में रिकवरी दर घटकर 98.75 प्रतिशत हो गया। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16 हजार, 522 है। दैनिक संक्रमण दर 0.84 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 3 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 83 करोड़, 50 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।










