योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट बैठक में नौ प्रस्ताव पास, जानिए आज क्या हुए फैसले

लखनऊ में योगी कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल प्लाजा के संचालन, टोल वसूलने, 6 एंबुलेंस और 12 पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी के चयन पर भी मुहर लग गई है। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री सुरेश खन्ना, नंद गोपाल नंदी और संदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेन्स की। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगी।कैबिनेट मीटिंग में आए 10 में से 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में बेसिक शिक्षा के 27 हजार 500 अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय बढ़ाने का फैसला लिया गया। अब 7000 की जगह 9000 रुपए मानदेय दिया जाएगा। वहीं, 3 लाख 77 हजार 520 रसोइयों को रसोइयों को 2000 रुपए मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही महिला रसोइयों को साड़ी और पुरुषों को शर्ट पैंट दिया जाएगा।

एथेनॉल का होगा उत्पादन
कैबिनेट में फैसला हुआ है कि यूपी में 10 लाख लीटर एथेनॉल का उत्पादन होगा। लखनऊ में PGI के पास तीमारदारों के लिए सिंचाई विभाग की 5,393 वर्ग मीटर जमीन को चिकित्सा विभाग को ट्रांसफर किया गया है। अगले 5 सालों में बनने वाली सड़कों के रखरखाव के लिए प्रस्ताव पास किया गया। अब सड़कों की लागत में 10 प्रतिशित मेंटेनेंस कॉस्ट भी जुड़ेगा।

खबरें और भी हैं...