नकली नोट बनाकर बाजार मे चलाने वाला गिरफ्तार

52000 रूपये के नकली नोट, प्रिंटर,कार्टिज, मोटरसाइकिल आदि बरामद

शाहजहांपुर : थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। 07 मई  की शाम को 18.45 बजे थाना रामचन्द्र मिशन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पंथवारी तिराहा के पास से आरोपी रवि कुमार पुत्र सीताराम निवासी बिलन्दपुर गोटिया थाना रोजा शाहजहाँपुर को मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मौके पर 48500(500-500 के 97 नोट)  नकली बरामद किये गये तथा निशानदेही पर थानाक्षेत्र रौजा के मढिया कॉलोनी मे आरोपी की मोबाइल व फोटोस्टेट की दूकान से 16 अधबने 500 के नोट कलर प्रिन्टर व कार्टेज व दो ब्लेड पेपर कटर एक स्टील का स्कैल व 500-500 के दो असली नोट बरामद किये गये।

इस सम्बन्ध मे थाना पर मामला पंजीकृत कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में आरोपी रवि कुमार से नकली नोटो के सम्बन्ध मे गहनता से पूछताछ की गयी तो बताया उसकी मठिया कालौनी थाना क्षेत्र रोजा मे मोबाईल व फोटोस्टेट की दुकान है जहाँ पर कलर प्रिन्टर से 500-500 के असली नोटो की फोटोकॉपी कर नकली नोट छापता था तथा पेपर कटर ब्लेड स्केल की मदत से कटिंग करके हुबहु असली की तरह तैयार करता था।

जिन्हे हल्का अंधेरा होने पर भीड–भाड वाली शराब की दुकान, सब्जी की दुकान, परचून की दुकान पर कुछ सामान लेकर छुट्टा करा लेता था पूर्व मे वह जाली नोटो को मार्केट मे चला चुका है इन्ही नकली नोटो को मार्केट मे चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

खबरें और भी हैं...