
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास हाइवे किनारें एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। पुलिस ने आसपास गांवों के ग्राम प्रधानो से संपर्क कर शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
पतारा कस्बा स्थित स्टेशन रोड के पास एक युवक का शव हाइवे किनारें संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला है। युवक सफेद रंग की शर्ट व सफेद रंग की पैंट पहने हुए था। जिसके पास एक पालीथिन में कुछ दवाईयों की खाली शीशी व रद्दी मिली है। जिससे लोग युवक को मानसिक परेशान होने का अंदाजा लगा रहे है। राहगीरों ने पुलिस को हाइवे किनारें शव पड़े होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पतारा चौकी पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई है। जिसके बाद पुलिस ने आसपास गांवों के ग्राम प्रधानों से संपर्क कर युवक के शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मामले में पतारा चौकी इंचार्ज विनीत मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शव का शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है।










