कानपुर : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर विधायक ने बांटे 98 छात्रों को टैबलेट

कानपुर। अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेस डे पर गुरुवार को महिला सशन्तिकरण व नारी उत्थान के संकल्प को लेकर विमला ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटयूशंस हरदौली रमईपुर स्थित परिसर मेंं आयोजित कार्यक्रम में नर्सो द्वारा लैंप लाइटिंग शपथ में कर्तव्य पालन, निष्ठा एवं सेवाभाव से काम करने के संकल्प को दोहराया। कार्यक्रम का घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक ने बेटियों को स्मार्टफोन/ टैबलेट वितरित करते हुए कहा हर स्तर पर सरकार आपके साथ है व शासन द्वारा महिलाओ हेतु चलाये जा रहे हैं कार्यक्रमों की जानकारी दी।        

इस अवसर पर विमला फैमिली मेडिकल कालेज की डीन डॉ. सीमा सक्सेना ने कहा कि मेडिकल प्रोफेशन में हमे मरीज को भगवान मानकर उनकी सेवा करने का पुण्य कमाना चाहिए | नर्सिंग शिक्षा को महिला सशक्तिकरण का आयाम बताते हुए डायरेक्टर डॉ. अजीत सिंह ने कोरोना काल के दौरान नर्सो के योगदान को देश सेवा, समाज सेवा का रूप बताते हुए, स्वास्थ्य क्षेत्र पर नर्सो के योगदान पर निजी अनुभव साक्षा किये। पुलिस विभाग प्रमुख राम यादव ने नर्सेस डे पर बधाई देते हुए कालेज की उपलब्धियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में कालेज के संचालक अभय सचान, अंशिका सचान ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को पुरस्कृत किया कार्यक्रम मे मनीष राज गोयल, आयुर्वेद संकाय से डॉ. अनमोल गुप्ता, इण्टर कालेज से अमित यादव का सहयोग रहा | कार्यक्रम में 98 छात्र-छात्राओं को टैबलेट/स्मार्ट फोन का वितरण किया गया | सरकार की इस सहायता को पाकर छात्र –छात्राओ के चेहरे चमक उठे।

खबरें और भी हैं...