बहराइच : ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत एक गम्भीर रूप से घायल

फखरपुर/कैसरगंज/बहराइच। कैसरगंज थाना  अंतर्गत परमहंस डिग्री कालेज के निकट दो मोटर साइकिल सवार की आपस मे टक्कर हो गयी। जिसमें एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति अनियंत्रित होकर पीछे से आ रही ट्रेक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए ।जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गए। तथा दूसरा घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विक्रम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी कल्पीपारा बहराइच अपने साथी मो0 रेहान उम्र 26 वर्ष निवासी सफदरगंज बाराबंकी  के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैसरगंज से जरवल की तरफ किसी काम से जा रहे थे। कि विपरीत दिशा से आ रही मोटर साइकिल से टकरा गए। जिसमे विक्रम कश्यप पीछे से आ रही  ट्रेक्टर ट्राली की चपेट में आ गए जिसमे वे बुरी तरीके से घायल हो गए। और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। तथा दूसरा साथी रेहान भी घायल हो गया। ग्रामीणों की सहायता से घायल को  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज लाया गया। जंहा उन्हें भर्ती कराया गया।प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस  ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार है।

खबरें और भी हैं...