
बच्चे के जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान करायें, उपरी पानी तक न पिलायें : बेबीरानी
कानपुर। ग्राम हिन्दूपुर विकास खण्ड कल्याणपुर में स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा पॉच गर्भवती महिलाओं संगीता पत्नी सुमित, शालिनी पत्नी अंशू, अंशू पत्नी राजकुमार, काजल पत्नी आकाश एवं शिखा पत्नी आकाश की गोद भराई की। पाँच शिशुओं मास्टर सनी सुपुत्र अमित, मास्टर आरव सुपुत्र शिवा, मास्टर सुभद्रा सुपुत्री अरूण कुमार, बेबी अवनी सुपुत्री मुकेश एव मास्टर शत्रुघ्न सुपुत्र अशोक का अन्नप्राशन किया गया।
इसके अतिरिक्त मास्टर हर्ष सुपुत्र राजकुमार का जन्मदिवस भी मनाया गया। कार्यक्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में प्राप्त होने वाले राशन/सामग्री से विविध प्रकार के व्यंजनों का भी प्रदर्शन भी किया गया। मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकलन किया गया केन्द्र में उपलब्ध सामग्री पोस्टर चार्ट व बच्चों के फर्नीचर देख कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को उद्बोधित करते हुए मंत्री जी द्वारा संदेश दिया गया कि बच्चे के जन्म से 6 माह तक केवल स्तनपान करायें उपरी पानी तक न पिलायें 6 माह के पश्चात बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिये अन्नप्राशन की गतिविधि करते हुऐ माँ के दूध के साथ-साथ बच्चे को अर्धठोस आहार दिया जाना आवश्यक है। यह दो साल तक के बच्चे लिये आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन अनामिका मुख्य सेविका बिधनू द्वारा किया गया।
मौके पर दुर्गेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी, जयदीप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, इन्द्रपाल सिंह सीडीपीओ शहर प्रथम व पुष्पा देवी सीडीपीओ कल्याणपुर, रत्ना श्रीवास्तव सीडीपीओ बिधनू व अविरल कुमार सीडीपीओ चौबेपुर, जगदीश श्रीवास्तव खणड शिक्षा अधिकारी व आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि उपस्थित रहे।










